कैरियर मेला: हजारों युवाओं के रोजगार का रास्ता

Updated on 15-03-2022 06:13 PM


पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ ने किया उद्घाटन 
लगे से 30 से ज्यादा स्टॉल, मार्गदर्शन लेने उमड़े युवा 
छिंदवाड़ा जबलपुर । दशहरा मैदान में लगे कैरियर मेले में जिले के हजारों युवाओं ने अपने लिए रोजगार का रास्ता तलाशा और विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की पहल पर जिले के युवाओं के लिए यह मेला लगाया गया था। जिसमें इंदौर, भोपाल, बैंगलुरु, पुणे से करीब तीस विशेषज्ञ छिंदवाड़ा आए थे। मेले का शुभारंभ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने कहा कि पुरानी और नई पीढ़ी की सोच में आज बहुत अंतर है। 42 साल पहले कोई आवेदन देने वाला नहीं मिलता था और यदि कोई आवेदन देना चाहे तो लिखने वाला नहीं मिलता था। हमारे युवा इंटरव्यू देने जाते हैं परन्तु इंटरव्यू कैसे पास करें यह एक बड़ी चुनौती है। ऐसी ही चुनौतियों से निपटने की सीख इस कैरियर मेल मिलेगी उन्होंने समस्त छात्रों से कहा कि वे इस मेले में लगाए गए सभी स्टॉलों पर जाएँ और सभी प्रोफेसर से सीख लें।  इस अवसर पर  कमलनाथ ने कू-एप के कार्यों की प्रशंसा करते हुए  स्वप्निल,  कृष्णनन व  अतुल सिंह सहित सभी विशेष विशेषज्ञों का आभार माना साथ ही विभिन्न बैंकों में चयनित हुए युवाओं का सम्मान किया और एमपीपीए, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि विभागों में रोजगार पाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्रों को निशुल्क पुस्तकें भी वितरित की।  
देश-विदेश की कंपनियां आ रही छिंदवाड़ा 
समारोह को सांसद नकुलनाथ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा पूरे भारतवर्ष में अकेला ऐसा जिला है जहां देश व विदेश की नामी कंपनियां छिंदवाड़ा आकर यहां के युवाओं को घर बैठे रोजगार दे रही है यह बड़ी बात है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि वह मेले में लगे हर स्टॉल में जाकर मार्गदर्शन लें यह उनके भविष्य का सवाल है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। संचालन आतिश ठाकरे, सोनी कम्प्यूटर के संचालक मनोज सोनी ने किया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.