सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट होगा लेट

Updated on 28-04-2022 11:47 PM

भोपाल शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कालेजों में देरी तक एडमिशन होंगे। इसका कारण यह है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी का रिजल्ट आगामी 29 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा, लेकिन सीबीएसई की 12वीं कक्षा का रिजल्ट इस बार जुलाई माह तक आने की संभावना है।

इसके चलते इस बार भी कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया देर तक चलेगी। कोरोना संक्रमण के चलते शैक्षणिक सत्र 2020-21 और 2021-22 को शुरू होने में तीन माह की देरी हुई थी।

इस बार संभावना जताई जा रही थी कि नया सत्र समय से शुरू हो जाएगा। अब ऐसा होना संभव नहीं दिख रहा है, क्योंकि गत 26 अप्रैल से सीबीएसई की 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा शुरू हुई है, जो 15 जून तक चलेगी। ऐसे में रिजल्ट 30 जून या जुलाई माह के पहले सप्ताह से पूर्व आना संभव नहीं है।

 इसके बाद सीबीएसई के छात्र अपनी मेरिट के आधार पर कालेजों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन और चाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही उच्च शिक्षा विभाग छात्रों के पसंदीदा कोर्स और कालेज का आवंटन करता है।

एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट इसी माह जाएगा, लेकिन सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट नहीं सकेगा। ऐसे में सीटों का आवंटन छात्रों को करना संभव नहीं है। गौरतलब है कि हर साल सीबीएसई और एमपी बोर्ड की परीक्षाएं करीब एक साथ ही शुरू होती हैं और रिजल्ट भी साथ-साथ ही जाते हैं। इस बार सीबीएसई की परीक्षा पौने दो माह देरी से शुरू हो रही हैं। इसी कारण यह स्थिति बनी है। फिलहाल सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आए बिना मेरिट तैयार करना संभव नहीं होगा। जानकारों के मुताबिक यही कारण है कि कालेजों को अगस्त माह तक प्रक्रिया करनी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.