इन्दौर में 'गेर' का भव्य आयोजन कर हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाए रंगपंचमी : शिवराज सिंह

Updated on 16-03-2022 06:10 PM

इन्दौर। इन्दौर की गेर सर्व प्रसिद्ध है। रंगपंचमी पर शहर में गेर का भव्य आयोजन किया जाए। इसे पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाए।

यह बात आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इन्दौर के अल्प प्रवास के दौरान कही। कलेक्टर मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान को इन्दौर में गेर आयोजन हेतु निर्धारित रूट के बारे में जानकारी दी और बताया कि रंगपंचमी पर गेर के आयोजन हेतु सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल को निर्देश दिए कि गेर के आयोजन के पश्चात सफाई का कार्य भी नगर निगम द्वारा कम से कम अवधि में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 एवं 7 स्टार रेटिंग सर्वे हेतु सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाए। इन्दौर शहर को पुनः स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए कोई कसर ना छोड़ी जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का उद्घाटन कराए जाने के प्रस्ताव पर सहमति देते हुए निर्देश दिए कि यात्रियों की बेहतर सुविधा हेतु सरवटे बस स्टैण्ड का उद्घाटन शीघ्र कराया जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इन्दौर एयरपोर्ट पर सिटी बस ऑपरेटर्स द्वारा इन्दौर शहर में संचालित 61 लोक परिवहन सिटी बस सेवा के कोविड-19 महामारी के कारण रोड टैक्स एवं पेनल्टी माफ करने के संबंध में ज्ञापन भी दिया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.