
जबलपुर/बेलखादु (सोनू शर्मा) : बाल दिवस एक यादगार तारीख है जिसे बच्चों के प्रति स्नेह, दुलार और सम्मान प्रदर्शित करने के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसे मनाए जाने की तारीख हर देश में अलग-अलग देखने को मिलती है। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस , विश्व बाल दिवस , सार्वभौमिक बाल दिवस इससे मिलते-जुलते कुछ और नाम सुनने में आते हैं।
हर साल 14 नवम्बर को, पूरे देश में बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है. 14 नवम्बर जवाहर लाल नेहरु का जन्म दिवस है.उनका जन्म दिन बाल दिवस के रुप में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि वह बच्चों से बहुत प्यार और स्नेह करते थे. उन्होंने अपने पूरे जीवनभर बच्चों को बहुत महत्व दिया और वह उनसे बात करना भी बहुत पसंद करते थे. वह हमेशा बच्चों के बीच में घिरे होना पसंद करते थे. बच्चों के प्रति उनके प्यार और लगाव के कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरु कहते थे.
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस पर कांग्रेस कमेटी, बेलखादु और कांग्रेस सेवादल,बेलखादु,पनागर द्वारा निबंध, बाल दिवस गीत, कविता पाठ, चित्रकला, खेलकूद आदि से जुड़ी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की,जिसमे बड़ी संख्या में नागरिक व बच्चे उपस्थित थे