केन्द्रीय एडिशनल सेक्रेटरी आज विदिशा में करेंगे नीति आयोग के कार्यों की समीक्षा

Updated on 09-07-2022 09:23 PM

भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी व्ही कांता राव आज (शनिवार को) विदिशा आएंगे। वे यहां नीति आयोग के तहत आकांक्षी जिला विदिशा में क्रियान्वित कार्यों का जायजा लेंगे। केन्द्रीय एडिशनल सेक्रेटरी कांताराव यहां नीति आयोग के निर्धारित पैरामीटर के मापदण्डानुसार विदिशा जिले में संबंधित विभागों के द्वारा क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा करेंगे।

जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने बताया कि आंकाक्षी जिले के अंतर्गत भारत सरकार के प्रभारी अधिकारी के द्वारा नवीन कलेक्ट्रेट में सायं चार बजे बैठक आयोजित की गई है, जिसमें समुचित जानकारियों सहित सीएमएचओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीईओ, डीपीसी, पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक के अलावा उद्यानिकी तथा मत्स्य विभाग के सहायक संचालकों, ऊर्जा विभाग के अधीक्षण यंत्री, पीएमजीएसवाय, पीआईयू एक एवं दो के कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी, आरईएस, पीआईयू एवं पीएचई के कार्यपालन यंत्री, आईटीआई अधीक्षक, लीड़ बैंक अधिकारी, बीएसएनएल, आरसेठी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

केन्द्रीय एडिशनल सेक्रेटरी कांता राव का शनिवार को सुबह 10.30 बजे विदिशा के सांची रोड स्थित अग्रवाल एकेडमी में आगमन होगा। यहां वे डीडीयू-जेकेवाय (दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन करेंगे। प्रातः 11 बजे ग्राम चिरोडिया के प्राथमिक शाला एवं आंगनबाडी केन्द्र का अवलोकन, पूर्वान्ह 11.20 बजे ग्राम हांसुआ में उप स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेन्टर एवं बीएसएन नेटवर्क द्वारा प्रदाय सुविधाओं का अवलोकन करेंगे।

केन्द्रीय एडिशनल सेक्रेटरी व्हीएल कांता राव पूर्वान्ह 11.40 बजे ग्राम कछवा आवासीय बस्ती क्षेत्र में संचालित आरसेठी प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का अवलोकन करेंगे। दोपहर 12 बजे ग्राम गोबरहेला में किसान खेत पाठशाला एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण के परिपेक्ष्य में किसानों से संवाद, दोपहर 12.30 बजे ग्राम मूंगोद में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यो की जायजा, दोपहर 12.45 बजे ग्राम भाटनी में आंगनबाडी केन्द्र का जायजा तथा ग्राम में बीएसएनएल नेटवर्क सुविधा और अमृत सरोवर तालाब के निर्माण कार्यो का अवलोकन करेंगे। दोपहर एक बजे ग्राम अहमदपुर कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीएससी एवं प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यो का अवलोकन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.