स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिये केन्द्र और राज्य सरकार प्रयासरत: केन्द्रीय मंत्री तोमर

Updated on 21-09-2022 05:00 PM
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिये केन्द्र और राज्य प्रयासरत है। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये अनगिनत कार्य किये है, जिसका उदाहरण आज मुरैना विकासखण्ड के ग्राम सुरजनपुर में दिख रहा है। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने यह बात मंगलवार को ग्राम सुरजनपुर में 12 करोड़ 79 लाख 38 हजार रूपये की लागत से 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्रों का भूमिपूजन करते हुये कही। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती आरती गुर्जर, एमपी एग्रो के अध्यक्ष ऐदल सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज डंडोतिया, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज सिंह कंषाना, अम्बाह विधायक कमलेश जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, छत्तरपुर की भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बनवारी लाल धाकड़, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, रूस्तम सिंह, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जनपद अध्यक्ष मुरैना मोहर सिंह कंषाना, जनपद अध्यक्ष अम्बाह सुश्री मधुरिमा तोमर, जिला पंचायत सदस्य केशव सिंह गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, कलेक्टर बी.कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, वरिष्ठ समाजसेवी अल्ली गोयल, पार्षद गण सहित अरविन्दों हॉस्पीटल इंदौर के 22 सदस्यीय चिकित्सक, सीएमएचओ मुरैनाा एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
    
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि प्रदेश भाजपा जिलाध्यक्ष वीडी शर्मा के स्व. पूज्य पिता अमर सिंह डंडोतिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर आज 15 स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। इसके लिये प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभूराम चौधरी बधाई के पात्र है। मंत्री प्रभूराम चौधारी द्वारा पिछले वर्ष ग्राम सुरजनपुर में आज के दिन यह बात कही थी, कि वीडी शर्मा की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया जायेगा। जिसका आज हम भूमिपूजन कर रहें है। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि असी अवसर पर आज मुरैना जिले के नूरावाद में 1 करोड़ 84 लाख 71 हजार रूपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धनेला, लोकार्पण किया है। इसके अलावा अम्बाह विकासखण्ड के ग्राम कोल्हुआ, वित का पुरा, उमरियाई, खड़िया बीहड़, बीच का पुरा, रानपुर, महुरी तथा नूराबाद के माता बसैया, पहाड़ी, मुंगावली और जौरा विकासखंड के अलापुर में 49-49 लाख रूपये से अधिक की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्रों का लोकार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नूराबाद में सुरजनपुर पोरसा के नगरा और सबलगढ़ विकासखंड के बरौठा में 5 करोड़ 54 लाख 13 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भूमिपूजन किया। प्रतिभवन की लागत 1 करोड़ 84 लाख 71 हजार रूपये आयेगी।
    
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 184.71 लाख रूपये की लागत से नूरावाद के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरजनपुर, पोरसा विकासखण्ड के अन्तर्गत 184.71 लाख रूपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा और सबलगढ़ विकासखण्ड के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौठा में 184.71 लाख रूपये की लागत से शिलान्यास किया।
    
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व. अमर सिंह डंडोतिया जी की याद में ग्राम सुरजनपुर में हॉस्पीटल निर्माण के लिये भूमिपूजन किया गया है, इसके अलावा अन्य 14 स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है। इसके लिये मैं स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं, कि जिन्होंने मुरैना के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया है। यह सभी स्वास्थ्य भवन बनकर तैयार होंगे, इससे स्वास्थ्य सुविधायें बढ़ेंगी और लोगों को बेहतर ईलाज मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीति का अपना महत्व होता है। राजनीति सेवाभावी, जनता के प्रति समर्पित होनी चाहिये। पहली सरकारे जनता के प्रति समर्पित होती तो आज यह सुविधायें पहले से ही मिल चुकीं होती। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क, पानी तथा रोजगार से जोड़ने के लिये प्रदेश सरकार ने दृढ़ संकल्प लिया है। जिसके तहत अनवरत कार्य किये जा रहें है। मैं ध्यान दिलाना चाहता हूं कि मुरैना जिला बहुत ही सौभाग्यशाली है जिसमें अपने ही बीच के लाड़ले सपूत बीडी शर्मा जी को जन्म दिया जो मुरैना को विशेष सौगात देते आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.