केंद्रीय कर्मचारी व बैंककर्मियों की हड़ताल प्रारंभ

Updated on 28-03-2022 05:30 PM

भोपाल प्रदेश भर में आज अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय कर्मचारी और बैंककर्मियों एवं  श्रमिकों की हड़ताल प्रारंभ हो गई है। यूनियन के पदाधिकारियों का दावा है कि यह हडताल सांकेतिक होगी।

 इसमें पूरी तरह से काम बंद नहीं किया जाएगा। भोपाल आसपास के श्रमिक, केंद्रीय कर्मचारी बैंककर्मी आज दोपहर में राजधानी के नीलम पार्क में जुटेंगे। इसी तरह प्रदेश भर में हड़ताल शुरू हो गई है।

 ये श्रमिक, बैंककर्मी केंद्रीय कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण शाम तक असर पड़ सकता है। राष्ट्रीय आव्हान पर मप्र में हड़ताल बुलाने वाले ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा के पूषण भट्टाचार्य और वीके शर्मा का दावा है कि हड़ताल से शाम तक कामकाज पर असर पड़ना तय है। ये केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से नाराज हैं।

इनके दावे के अनुरूप नौ बजे तक हड़ताल का कोई विशेष असर नहीं दिखा था। यह हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी। अलगअलग ठिकानों पर हड़ताल जुटेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे। यह एक तरह से सांकेतिक होगी, पूरी तरह काम बंद हड़ताल नहीं होगी। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी, श्रमिक और बैंककर्मचारी नेताओं का दावा है कि सरकारी सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही है।

इसकी वजह से बेरोजगारी बढ़ी है। देश को भी कई तरह से नुकसान हो रहा है। ऐसे में आने वाले समय में निजी कंपनियों का राज हो जाएगा, जो जनता के हित में नहीं होगा। श्रम नीतियों को लगातार कमजोर बनाया जा रहा है। मौजूदा नीतियों का पालन भी नही किया जा रहा है। असंगठित क्षेत्रों के कामगारों को तय से कम मजदूरी वेतन दिया जा रहा है। इसकी वजह से आर्थिक खाई बढ़ी है इसका सीधा असर सामाजिक जीवन शैली पर पड़ रहा है। कम आवक के अभाव में रहनसहन पर असर पड़ा है।

केंद्रीय विभागा, संस्थानों उपक्रमों में खाली हो रहे पदों को नहीं भरा जा रहा है। इसकी वजह से बेरोजगारी बढ़ी है। नौजवानों के हाथों को काम नहीं मिल रहा है। आम जनता से जुड़े काम भी कम समय में नहीं हो पा रहे हैं या होते ही नही है। परेशान होना पड़ता है। बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है जो देशहित में नहीं है। ट्रेड यूनियनों का समूह पूर्व में भी समयसमय पर हड़ताल करता रहा है। कभी भी हड़ताल की वजह से बड़े स्तर पर कोई कामकाज प्रभावित नहीं हुआ था। हालांकि बैंक कर्मचारी अधिकारियों की यूनियनों द्वारा मिलकर की जाने वाली हड़ताल की वजह से बैंककर्मियों को परेशानी जरूर हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.