खनिज क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए केन्द्र सरकार ने किया मध्यप्रदेश को पुरस्कृत

Updated on 15-07-2022 11:18 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को खनिज साधन मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने खनिज क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश को केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की गई ट्रॉफी और पुरस्कार भेंट किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक में ट्रॉफी भेंट की गई।

खनिज साधन मंत्री श्री सिंह ने बताया कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा खनिज क्षेत्र में खोज, खनिज ब्लॉक की नीलामी, प्रक्रियाओं में सुधार, माइनिंग क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, राजस्व में वृद्धि आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य शासन को पुरस्कार प्रदान किया गया है। राज्य शासन को 12 जुलाई को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में छठवें नेशनल माइनिंग कॉन्क्लेव में दो विभिन्न श्रेणियों में 3 करोड़ का प्रथम पुरस्कार तथा 2 करोड़ का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार में ट्रॉफी भी प्रदान की गई।

यह पुरस्कार केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय खान मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी तथा केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री राव साहेब दानवे पाटिल द्वारा प्रदान किया गया। राज्य शासन की ओर से मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव खनिज साधन श्री सुखवीर सिंह द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया। वर्ष 2021-22 में खनिज ब्लॉक की सफल नीलामी के लिए प्रोत्साहन के रूप में 2 करोड़ की अतिरिक्त राशि भी राज्य शासन को प्रदान की गई। मध्यप्रदेश शासन को कुल 7 करोड़ की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.