मुख्यमंत्री ने विधायक त्रिपाठी को पुचकारा

Updated on 15-07-2022 10:27 PM

भोपाल भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से भोपाल में मुलाकात की। यह मुलाकात अहम मानी जा रही है क्योंकि दो दिन पूर्व भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी को लेकर बागी तेवर दिखये थे। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग की व्यवस्था पर सवाल उठाये थे। हालांकि मुख्यमंत्री से मुलाकात का कारण राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी प्रत्याशी द्रोपती मुर्मू को समर्थन बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री ने त्रिपाठी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया।


गौरतलब है की सतना जिले के मैहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने दो दिन पहले अपनी ही पार्टी को लेकर बागी तेवर दिखाए थे। त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी पर धांधली का आरोप लगते हुए नगरीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किये थे और कहा था कि निर्वाचन आयोग जैसी कोई व्यवस्था नजर ही नहीं रही है। अब चुनाव प्रक्रिया ही बंद करवा देना चाहिए और सदन की तरह हां और ना करवाकर प्रमाण पत्र एक दल विशेष के लोगों को देना देना चाहिेए।

 

उन्होंने कहा था की चुनाव करवाने वाले जिम्मेदार अधिकारी भाजपा को वोट दिलवाते हुए नजर रहे हैं। मैं खुद भाजपा से विधायक हूं लेकिन ये सब देखकर बुरा लग रहा है।


दरसल, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में नारायण त्रिपाठी अपनी ही पार्टी यानी की भाजपा पर करारा निशाना साधते हुए नजर रहे हैं। निकाय चुनावों की वोटिंग प्रकिया के दौरान नारायण त्रिपाठी का गुस्सा फूट पड़ा।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा की मैने अपना मत रखा और पहली बार कोई आदिवासी वर्ग से राष्ट्रपति बनने जा रहा है। मेरा रुख स्पष्ट है। पार्टी की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपती मुर्मू को ही वोट जाएगा।
खैर, राजनीतिक जानकारों के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले त्रिपाठी का अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलना और फिर मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.