प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री चौहान ने माना आभार, रबी फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि

Updated on 19-10-2022 05:11 PM

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री-मंडल द्वारा वर्ष 2023-24 में रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों के सशक्तिकरण और उनके हित को देखते हुए अनेक किसान हितैषी निर्णय लिए जा रहे हैं। आज रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि किसानों को समर्थ बनाने की दिशा में एक और प्रभावशाली कदम है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि "सशक्त किसान, सशक्त देश"- के ध्येय की प्राप्ति के लिए सतत प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए गए निर्णय के लिए मध्यप्रदेश के किसानों की ओर से मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिया गया निर्णय किसानों के कल्याण के साथ ही गाँवों को भी समृद्ध बनाएगा।

प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना के तहत भारत यूरिया की सौगात
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना में भारत यूरिया की सौगात दी है। किसानों को गुणवत्तायुक्त यूरिया समान दर पर मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने इसके लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का कोटिश: आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि “वन नेशन-वन फर्टिलाइजर’’ योजना में देश के हर कोने में एक नाम, एक ब्रांड और एक समान गुणवत्ता वाले यूरिया की बिक्री होगी। इस ब्रांड का नाम “भारत “ होगा। इससे किसानों को हर किस्म के भ्रम से मुक्ति मिलेगी और बेहतर खाद भी उपलब्ध हो सकेगी।

केंद्रीय मंत्री-मंडल की बैठक में वर्ष 2023-24 रबी सीजन की 6 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किए गए हैं। इसमें गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 110 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। जौ में 100 रूपये की, चना में 105 रूपये, मसूर में 500 रूपये, सरसों में 400 रूपये और कुसुम में 209 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.