मुख्यमंत्री चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ मनाया करवा चौथ पर्व

Updated on 14-10-2022 05:15 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। श्रीमती साधना सिंह ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की तथा परंपरा अनुसार छलनी के माध्यम से चंद्रमा और पति शिवराज सिंह चौहान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व पति-पत्नी ने विधि-विधान से निवास पर करवा माता पूजा की। करवा माता की कथा का वाचन हुआ। करवा चौथ का व्रत पति की लम्बी और कष्ट रहित पूर्ण आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि करवा चौथ पर्व परस्पर प्रेम, सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक है। यही भाव आत्मसुख प्रदान कर परिवार की प्रगति एवं उन्नति का मार्ग सुगम बनाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज करवा चौथ के शुभ अवसर पर आप सभी अपने जीवनसाथी एवं परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प लीजिए। यह प्रयास आपके साथ नई पीढ़ी को भी सकारात्मक वातावरण प्रदान कर आनंदमय जीवन का आधार बनेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.