मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

Updated on 06-11-2022 05:26 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी भोपाल के प्रतिनिधियों के साथ अशोक, सारिका इंडिका और आँवला के पौधे लगाए। भोपाल के वरिष्ठ टी.वी. पत्रकार आर.सी. साहू (बिम्ब) ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती दीप्ति पटवा, शैलेंद्र यादव, दीपक शर्मा, जुबेर खान, प्रभुदयाल प्रजापति और अजय शर्मा ने भी पौधे लगाए। सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री चौहान को भोपाल में दिसम्बर 2022 में होने वाले दिव्यांगजनों के व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में आमंत्रित किया।

सोसाइटी, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के साथ मिल कर दिव्यांगजनों के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा उमंग स्पेशल स्कूल, आराधना नगर कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल में संचालित है, जहाँ वर्तमान में 103 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। इनमें मूक, बधिर, मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर तथा दृष्टिहीन छात्र-छात्राएँ हैं। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के साथ उनके हुनर को तराशा जाता है। विद्यालय के छात्र-छात्राएँ बाल अवार्ड के साथ कई खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता रहे हैं। संस्था के कई विद्यार्थी व्यवसायिक दक्षता अर्जित कर विभिन्न संस्थाओं में रोजगार से जुड़े हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.