मुख्यमंत्री चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया पौध-रोपण

Updated on 26-09-2022 05:27 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी स्मृति में श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में मौलश्री का पौधा लगाया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के 24 सितम्बर को संपन्न स्थापना दिवस के संदर्भ में योजना के स्वयंसेवकों के साथ बरगद, गुलमोहर और सप्तपर्णी के पौधे भी लगाए।

पौध-रोपण में पिछले गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के ऋषभ शर्मा, यूथ फेस्टीवल लखनऊ में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले केशव मिश्रा, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्राप्त राहुल सेन, राष्ट्रीय एकता शिविर जयपुर में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले ऋत्विज शर्मा तथा राष्ट्रीय एकता शिविर अगरतला त्रिपुरा में प्रदेश का नेतृत्व करने वाली सुश्री नुपुर सोंधिया शामिल हुईं।

"माँ तुझे प्रणाम" योजना में देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा हुसैनीवाल से लौटे राहुल लोधी ने मुख्यमंत्री चौहान को वहाँ की मिट्टी भेंट की। सुश्री नुपुर सोंधिया ने आयुष्मान योजना में उनकी माँ के हुए इलाज के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। पौध-रोपण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पीयुष त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

पौधों का महत्व
आज लगाए गए गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह वृक्ष औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। बरगद का धार्मिक औषधीय और पर्यावरणीय महत्व है। सप्तपर्णी और मोलश्री सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.