मुख्यमंत्री चौहान ने कबाड़ी वाला संस्था के सदस्यों और लेखक चतुर्वेदी के साथ पौध-रोपण किया

Updated on 23-09-2022 04:50 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट पार्क में बादाम, गूलर और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ कबाड़ी वाला संस्था के सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। इस संस्था के 5 नगर में डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ता कबाड़ की सामग्री रीसायकल करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। भोपाल नगर निगम के साथ मिल कर मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर भी संचालित किया जाता है। संस्था स्वच्छता के क्षेत्र में भी कार्य करती है। सामग्री को रीसायकल कर उसके प्रयोग के लिए लोगों को प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है। संस्था को हाल ही में नई दिल्ली में पुरस्कृत भी किया गया है। पौध-रोपण में द कबाड़ीवाला संस्था के सदस्यों अनुराग असाटी, कविंद्र रघुवंशी, अमित चतुर्वेदी, समीर कारपेंटर और सुसोनिया नैन ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ इंदौर में कार्यरत सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े सदस्यों मलय दीक्षित, श्रीमती प्रियंका दीक्षित, गोपाल दीक्षित और श्रीमती मंजुला दीक्षित ने विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया। भोपाल के लेखक और पत्रकार कौशल किशोर चतुर्वेदी ने भी परिजन और मित्र गण के साथ पौध-रोपण में हिस्सा लिया।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया बादाम एक मेवा है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं। गूलर के फल अंजीर की तरह होते हैं, यह भी आयुर्वेद की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इस पौधे का उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.