मुख्यमंत्री चौहान डॉ. हेडगेवार की कर्मस्थली पहुँचे

Updated on 06-09-2022 05:21 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  बालाघाट जिले के रामपायली स्थित डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के पूर्व निवास स्थान एवं कर्मस्थली पहुँचे। यहाँ उन्होंने डॉक्टर हेडगेवार द्वारा किए हुए कार्यों एवं क्रांतिकारी गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को डॉक्टर हेडगेवार की स्मृतियों को अक्षुण्य रखने के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि डॉक्टर हेडगेवार की स्मृतियों, कार्यों एवं उनकी प्रेरणा को अक्षुण्ण बनाए रखने स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने संघ से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाक़ात भी की।

मुख्यमंत्री चौहान को बालाघाट ज़िले के फ़ाइन आर्ट्स के गोल्ड मेडलिस्ट कलाकार सुनील मरावी ने स्व-निर्मित डॉक्टर हेगड़ेवार का छाया-चित्र भेट किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर नानो कावरे, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक गौरीशंकर बिसेन, विधायक एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पूर्व विधायक रमेश भटेरे, स्थानीय जन-प्रतिनिधि, अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने रामपायली के बालाजी मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बालाघाट ज़िले के रामपायली में प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में पूजन-अर्चन किया। मदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए मंदिर की ऐतिहासिकता के बारे में जाना।

बताया जाता है कि भगवान राम वनवास के दौरान रामपायली से होकर गुजरे थे। उनके चरण इस स्थान पर पड़े थे। इस कारण इसे रामपायली नाम से जाना जाता है। रामपायली में चंदन नदी के किनारे भगवान राम का प्राचीन मंदिर है और इस स्थान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। रामपायली में दीपावली के बाद कार्तिक मेला भी लगता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.