मुख्यमंत्री चौहान हिंदी भाषा के साहित्यकारों और कलाकारों को करेंगे सम्मानित

Updated on 14-09-2022 04:54 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा के साहित्यकारों और कलाकारों को 5 राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत करेंगे। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुउषा ठाकुर उपस्थित रहेंगी। संस्कृति विभाग द्वारा रविंद्र भवन में 14 सितंबर, बुधवार को शाम 7 बजे हिंदी भाषा सम्मान अलंकरण एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। समारोह में सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, निर्मल वर्मा सम्मान, फादर कामिल बुल्के सम्मान, गुणाकर मुले सम्मान एवं हिन्दी सेवा सम्मान दिए जायेंगे। इन सभी राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका एवं शॉल-श्रीफल दिया जायेगा।

संचालक संस्कृति विभाग अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हिन्दी भाषा के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान के लिए इन पाँच राष्ट्रीय सम्मान की स्थापना वर्ष 2015 में की गई थी। विभाग द्वारा वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 के लिए चयन समिति के निर्णय पर राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान वर्ष 2019 जयदीप कर्णिक, दिल्ली और वर्ष 2020 का सम्मान संस्था – ऋतम, नई दिल्ली को दिया जाएगा। राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान वर्ष 2019 डॉ. कृष्ण कुमार, बर्मिंघम और वर्ष 2020 के लिये रोहित कुमार हैप्पी, न्यूजीलैंड को दिया जाएगा। राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान वर्ष 2019 डॉ. बीरसेन जागासिंह, मॉरीशस और वर्ष 2020 प्रो. हिदेआकि इशिका, टोकियो को, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान वर्ष 2019 पद्माकर धनंजय सराफ, भोपाल और वर्ष 2020 के लिये डॉ. संतोष चौबे, भोपाल और राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान वर्ष 2019 डॉ. शीला कुमारी, त्रिवेंद्रम और वर्ष 2020 के लिये सुधीर मोता, भोपाल को प्रदान किया जाएगा। इस अलंकरण में वर्ष 2018 के राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान से सम्मानित सुअर्चना पैन्यूली, डेनमार्क एवं वर्ष 2018 के राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान से सम्मानित सुआनी मान्तो को भी निमंत्रित किया गया है। विगत अलंकरण सम्मेलन में ये दोनों शामिल नहीं हो पाई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.