मुख्यमंत्री चौहान राज्य स्तरीय आईटीआई दीक्षांत समारोह का करेंगे शुभारंभ

Updated on 20-09-2022 05:02 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सुबह 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में राज्य स्तरीय आईटीआई दीक्षांत समारोह का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा समारोह में मेरिट अनुसार 10 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्लेसमेंट, इंटरनेशनल प्लेसमेंट प्राप्त, अप्रेंटिस एवं स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने वाले 5-5 प्रशिक्षणार्थियों तथा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो प्लेसमेंट अधिकारियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। चौहान द्वारा स्किल गेप एनालिसिस बुकलेट का विमोचन भी किया जायेगा।

तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। उन्होंने बताया कि उद्योगों को प्रशिक्षित कुशल जन-शक्ति की आपूर्ति कर देश के आर्थिक विकास में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके प्रयासों के लिये सम्मानित किये जाने के उद्देश्य से मंगलवार 20 सितम्बर, 2022 को राज्य स्तरीय आईटीआई दीक्षांत समारोह होगा। दीक्षांत समारोह में वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पारितोषिक राशि का वितरण किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय प्रशिक्षण महानिदेशालय द्वारा स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए प्रतिवर्ष आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिये दीक्षांत समारोह के आयोजन का निर्णय लिया है। पहली बार 20 सितम्बर को प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी आईटीआई में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश के अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा में उत्तीर्ण 71 हजार 838 आईटीआई छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.