मुख्यमंत्री चौहान ने कराहल में स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन की तैयारियाँ देखी

Updated on 12-09-2022 04:53 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की  श्योपुर जिले के कराहल में होने वाली यात्रा और स्व-सहायता समूहों के उन्मुखीकरण सह-सम्मेलन की तैयारियों का आज जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री  व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। मुख्यमंत्री चौहान ने नामीबिया (अफ्रीका) से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रतिस्थापित किए जाने वाले चीतों के संबंध में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व में लगे अधिकारियों से भी चर्चा की।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, सांसद वी.डी. शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, उद्यानिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं श्योपुर जिले के प्रभारी भारत सिंह कुशवाह, विधायक सीताराम आदिवासी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के  प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कमिश्नर आशीष सक्सेना, एडीजीपी राजेश चावला, कलेक्टर श्योपुर शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह तथा  संबंधित विभाग  के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की 17 सितंबर की कराहल यात्रा के मद्देनजर बनाये गये मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, आपातकालीन सेवाओं सहित मेडिकल सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही स्व-सहायता समूहों के उन्मुखीकरण की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने उन्मुखीकरण कार्यक्रम में आने वाले स्व-सहायता समूह के सदस्यों के आने-जाने एवं कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को सभी तैयारियाँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये टेन्ट तथा अन्य व्यवस्थाओं को देखा।  मुख्यमंत्री चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव और निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया प्लान पर भी प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की।  

स्व-सहायता समूहों की बहनों का सम्मेलन
मुख्यमंत्री चौहान ने श्योपुर जिले के कराहल में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की बहनों के उन्मुखीकरण और सह-सम्मेलन की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में हिस्सा लेने वाली बहनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।  समूहों द्वारा सब्जी एवं दुग्ध उत्पादन, अगरबत्ती, हैण्डवॉश, साबुन निर्माण, कृषि और पशुपालन आधारित आजीविका गतिविधियाँ और आजीविका पोषण वाटिका के संचालन के कार्यों की भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी  समूह की सदस्य बहनों की उद्यमशीलता की जानकारी प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान के कराहल हेलीपेड  पहुँचने  पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.