मुख्यमंत्री ने किया मंदिर की प्रस्तावित विकास योजना का अवलोकन

Updated on 11-04-2022 05:43 PM

भोपाल(  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी के पावन पर्व पर ओरछा के बेतवा रिट्रीट होटल में श्री रामराजा मंदिर के पूर्णोद्धार को लेकर तैयार की गई विकास योजना (मास्टर प्लान) का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंदिर का स्वरूप भव्य और दिव्य होना चाहिये। उन्होंने कहा कि विकास प्लान को अंतिम रूप देने के पहले स्थानीय लोगों से चर्चा भी की जाए। श्री रामराजा मंदिर परिसर में जिन लोगों का रोजगार (दुकानें) है, उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाए। भविष्य में सभी दुकान एक स्वरूप में बनें। भगवान श्री रामराजा सरकार को वैवाहिक निमंत्रण देने आने वालों के लिए सुविधा दी जाए। फूलबाग को और अधिक आकर्षक बनाया जाए। तहसील कार्यालय को अन्यत्र शिफ्ट किया जाए।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार, मध्यप्रदेश के लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, विधायक अनिल जैन, शिशुपाल यादव, पूर्व सांसद डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, आईजी अनुराग सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। विकास योजना का प्रेजेंटेशन निवाड़ी कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.