मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खरगोन के दंगा प्रभावितों के लिए की अतिरिक्त सहायता की घोषणा

Updated on 21-05-2022 06:23 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने खरगोन की सुश्री लक्ष्मी मुछाल के विवाह समारोह में वर्चुअली शामिल होकर शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुछाल परिवार का मनोबल बढ़ाया और कहा कि दंगा प्रभावित परिवारों को पूरी सहायता सरकार ने की है। अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है। वाहनों और सामान की क्षति पर प्रभावितों को अतिरिक्त राशि राज्य सरकार देगी। खरगोन के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल उपस्थित थे। खरगोन की सुश्री लक्ष्मी का विवाह संबंध गुजरात में हुआ है। मुख्यमंत्री ने वर श्री दीपक संघवी को भी बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया। खरगोन के दंगा प्रभावितों को पूर्व में 1 करोड़ 31 लाख 32 हजार 855 रूपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आज घोषित सहायता के अनुपालन में प्रभावितों को अतिरिक्त रूप से 70 लाख 95 हजार रूपए प्रदाय किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस मांगलिक प्रसंग के अवसर पर वर-वधु सहित सभी बारातियों को मेरी बधाई। मुछाल परिवार अकेला नहीं है। सरकार आपके साथ है। मध्यप्रदेश की जनता भी आपके साथ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी व्यवस्थाएँ इस विवाह के लिए की गई। खरगोन में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था। इस परिवार में बिटिया की शादी के लिए एकत्र किए गए सामान की भी लूटपाट हो गई थी। नुकसान करने वालों से वसूली के लिए कानूनी प्रावधान किए गए हैं। सुश्री लक्ष्मी, लक्ष्मी स्वरूप है, इन्हें हमारा आशीर्वाद है। आज बहुत से वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी यहाँ उपस्थित हुए हैं। नवदम्पति को वाशिंग मशीन, एक्टिवा सहित घरेलू उपयोग का सामान दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वधु लक्ष्मी से संवाद किया और कहा "मामा की दुआएँ लेती जा... जा तुझको सुखी संसार मिले .. मैं खरगोन जल्दी आऊँगा।“ लक्ष्मी के भाई सतीश से भी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संवाद किया। श्री सतीश ने कहा कि “मैं दंगे की घटना के समय टूट गया था। जन-प्रतिनिधियों ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया था। विवाह में हो रहे व्यय की चिंता थी। आज मैं मुख्यमंत्री से बातचीत कर बहुत प्रसन्न हूँ।“ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुजरात से आए समस्त बारातियों का स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुजरात के भाभर जिला बनासकांठा की सुश्री प्रिया कुशवाह से भी बातचीत की। कमिश्नर इंदौर डॉ. पवन शर्मा, कलेक्टर खरगोन श्री कुमार पुरूषोत्तम सहित अनेक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी विवाह में शामिल हुये।

 भावुक हुआ मुछाल परिवार

मुख्यमंत्री श्री चौहान से बातचीत के समय वर-वधु सहित वधु के मायके के परिजन भावुक थे। लक्ष्मी के माता-पिता नहीं हैं। परिवार में लक्ष्मी के बड़े भाई सतीश और भाभी सपना के अलावा उनके दो बच्चे और छोटा भाई लक्की शामिल हैं। पूरे परिवार के पालन-पोषण का दायित्व सतीश मुछाल ही करते हैं। गत 10 अप्रैल को हुए दंगों में सुश्री लक्ष्मी मुछाल के मकान में उपद्रवियों ने सामान भी लूट लिया था। राज्य सरकार की संवदेनशीलता और सहयोग को देखकर बारात में उपस्थित सुश्री लक्ष्मी के परिजन भावपूर्ण शब्दों में मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दे रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.