मुख्यमंत्री श्री चौहान ने “एडाप्ट एन आँगनबाड़ी” में हुई इस पहल को सराहा

Updated on 09-04-2022 05:09 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “एडाप्ट एन आँगनवाड़ी” योजना में रीवा जिले के सभी आँगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेने पर जिले के जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएँ अभिव्यक्त करते हुए ट्वीट किया है- "यह अभूतपूर्व और अभिनंदनीय है। ऐसे पुनीत और संकल्पित प्रयासों से ही रीवा के साथ मध्यप्रदेश के नव-निर्माण का ध्येय पूर्ण होगा।" मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे विश्वास है कि शीघ्र ही अन्य जिले भी सामाजिक सहभागिता और जन-भागीदारी से यह लक्ष्य प्राप्त कर, प्रदेश के उत्थान के प्रयासों को नया आधार और गति देंगे।

उल्लेखनीय है कि रीवा जिले में कुल 3434 आँगनवाड़ियों की जिम्मेदारी लेने के लिए 3719 पंजीयन कराए गए। आँगनवाड़ियों को एडॉप्ट करने के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं ने पर्याप्त उत्साह दिखाया है। मऊगंज परियोजना की 313 आँगनवाड़ियों को एडाप्ट करने के लिए 372 पंजीयन प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार सिरमौर (एक) परियोजना की 288 आँगनवाड़ियों के लिए 323 और सिरमौर (दो) परियोजना की 173 आँगनवाड़ियों के लिए 221 आवेदन प्राप्त हुए। त्योंथर परियोजना की 380 आँगनवाड़ियाँ एडाप्ट करने के लिए 447 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

राज्य शासन ने आँगनवाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी और बाल रूचि योग्य बनाने के लिए आँगनवाड़ियों के प्रबंधन में जन-भागीदारी और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एडॉप्ट एन आँगनबाड़ी की गतिविधि आरंभ की हैं। इसमें दानदाता और सहयोगकर्त्ता आँगनवाड़ियों की आधारभूत आवश्यकताओं और सेवाओं में अपना योगदान दे सकते हैं। आँगनवाड़ी की अधो-संरचना से संबंधित आवश्यकता जैसे भवन निर्माण, अतिरिक्त कमरों का निर्माण, भवनों की रंगाई-पुताई, झूले, फर्नीचर, बच्चों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति जैसे यूनिफॉर्म, कपड़े, जूते, चप्पल आदि में सहयोग और स्वास्थ्य और पोषण सेवा में खाद्य सामग्री, दवाएँ, बच्चों के इलाज आदि में सहयोग किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.