प्रधानमंत्री श्री मोदी को अग्निपथ योजना प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई

Updated on 15-06-2022 06:24 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय सेना देश का गौरव है और देशवासियों का अभिमान है। भारतीय सेना के जवान हमारे हीरो हैं, रोल मॉडल हैं। युवाओं को भारतीय सेना से जोड़ने, देश की सीमाओं की सुरक्षा करने और भारत माता की एकता और अखण्डता की रक्षा करने के लिए आज अग्निपथ योजना प्रारंभ की गई है। ऐसे जवान जो अग्निपथ योजना में सेवाएँ दे चुके होंगे, उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अग्निपथ योजना जवानों को सेना से जोड़ने की अद्भुत योजना है। इस योजना को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को भी बधाई देता हूँ। इस सेवा से न केवल हम भारत माता की सीमाओं की रक्षा करेंगे, बल्कि 45 हजार युवाओं को देश की सेवा के साथ रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश सेवा के लिए आगे आये। परीक्षा दें, सफल हों और देश की सीमाओं की सुरक्षा करें। अपने जीवन को सफल और सार्थक करें। ऐसे जवान जो अग्निपथ योजना में सेना में भर्ती होकर चार साल सेवा दे चुके होंगे, उनको अग्निवीर कहा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.