मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेलो इंडिया में श्री पंकज को तीन स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

Updated on 14-06-2022 08:23 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ी श्री पंकज गारगामा को “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022” में मलखंभ में तीन स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि "बिना त्याग और तपस्या के बड़ी उपलब्धि नहीं मिलती। शरीर का फिट और लचीला होना खिलाड़ियों को सफलता दिलवाता है। उज्जैन जिले के कृषक परिवार के सदस्य इस प्रतिभा सम्पन्न खिलाड़ी ने छोटी सी उम्र से ही नियमित व्यायाम शाला जाने का नियम बनाया। प्रतियोगिता के पहले पंकज ने तीन साल तक नमक का सेवन भी नहीं किया। खेलो इंडिया में पंकज ने 5 में से 3 स्वर्ण पदक जीते, वे मलखंभ के खिलाड़ियों के लिए प्रेरक हैं।"

राज्य खेल मलखंभ के खिलाड़ियों को मिला है भरपूर प्रोत्साहन

प्रदेश में मलखंभ को करीब दस वर्ष पहले राज्य खेल घोषित करने की पहल हुई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने उज्जैन में मलखंभ के फीडर सेंटर स्थापित करने का कार्य किया। इसके परिणामस्वरूप खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। यही वजह है कि हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश ने ओवर ऑल ट्राफी अपने नाम की है। मध्यप्रदेश को कुल 12 पदक मिले, जिनमें 5 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। पंकज के साथ ही प्रदेश के खिलाड़ी सिद्धि गुप्ता, प्रणव कोरी, इंद्रजीत नागर, हर्षिता कनाड़कर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय खेलों को प्रोत्साहन देने में मध्यप्रदेश आगे है। यूथ गेम्स में पहली बार मलखंभ को जोड़ा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.