मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पं. माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर किया माल्यार्पण

Updated on 04-04-2022 09:44 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास कार्यालय स्थित सभाकक्ष में पं. माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर उन्हें नमन कर माल्यार्पण किया।

कलम के योद्धा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर भोपाल में राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय स्थापित है। पं. चतुर्वेदी का जन्म 4 अप्रैल 1889 को नर्मदापुरम जिले के तहसील मुख्यालय बाबई में हुआ, जिसे अब पं. माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर माखननगर के नाम से जाना जाएगा। पं. चतुर्वेदी "कर्मवीर" और "प्रभा" के प्रतापी संपादक, राष्ट्रीय काव्य धारा के उन्नायक और पुष्प की अभिलाषा के अमर नायक रहे हैं। पं. चतुर्वेदी के सम्मान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी नर्मदापुरम जिले में आए थे और उनकी जन्म-स्थली पर पहुँचकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया था। पं. चतुर्वेदी झण्डा सत्याग्रह के विजयी सेनापति और अनूठे रचनाकार थे। उन्होंने कई बार ब्रिटिश शासन के खिलाफ प्रचार किया, इस वजह से वे ब्रिटिश साम्राज्य के कोप भाजन बन जाते थे।

पं. माखनलाल चतुर्वेदी ने वर्ष 1921-22 के असहयोग आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और कारावास भी गए। उनकी काव्य रचनाएँ राष्ट्र प्रेम से परिपूर्ण हैं। अनेक भाषाओं पर उनका अधिकार था। उन्हें सागर विश्वविद्यालय से वर्ष 1959 में डी-लिट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। साथ ही वर्ष 1955 में उन्हें काव्य संग्रह हिमतरंगिणी के लिए "साहित्य अकादमी पुरस्कार" और भारत सरकार द्वारा वर्ष 1963 में "पद्मभूषण" से अलंकृत किया गया। पं. चतुर्वेदी का अवसान 30 जनवरी 1968 को हुआ।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.