मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को दी प्रोत्साहन राशि और आशीर्वाद

Updated on 25-05-2022 07:28 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर प्रदेश के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भेंट की। श्री प्रियांशु राजावत को 10 लाख रूपए और सुश्री गौरांशी एवं धनंजय दुबे को 25-25 लाख रूपए की राशि के चेक प्रदान किए गए। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित थी।

मध्यप्रदेश के धार जिले के श्री प्रियांशु राजावत ने हाल ही में बेडमिंटन की थॉमस कप अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिनिधित्व किया था। इस चेंपियनशिप में भारत ने थॉमस कप जीता है। गत 14 वर्ष की चेंपियन इंडोनेशिया टीम को भारत ने शिकस्त दी और इतिहास रच दिया। गत 15 मई को ही यह उपलब्धि अर्जित की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रियांशु से कहा "मंजिल अभी और है..आप खेलते रहो, आपको पूरा सहयोग मिलेगा।"

सुश्री गौरांशी शर्मा (भोपाल) ने डेफ ओलिंपिक, ब्राजील में टीम इवेंट में बेडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता है। ग्वालियर के श्री धनंजय दुबे ने डेफ ओलिंपिक तुर्की में टेनिस में रजत पदक प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोनों को बधाई के साथ आशीर्वाद भी दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि "निरंतर खेलिए और अधिक से अधिक सफलता प्राप्त कीजिए। मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।" प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री राघवेंद्र कुमार सिंह और खेल संचालक श्री रवि गुप्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.