मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाजसेवी श्री सोनी को किया सम्मानित

Updated on 29-07-2022 05:26 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत के वयोवृद्ध समाजसेवी श्री बाबूलाल सोनी को उनकी सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री निवास में शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 95 वर्ष आयु के श्री सोनी द्वारा गत कई वर्ष से पौधे लगा कर पर्यावरण-संरक्षण क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की भी प्रशंसा की।

हरियाली अमावस्या पर घरों में कील लगाने की प्राचीन परंपरा का निर्वाह करने वाले श्री सोनी वृक्षों को बचाने और वृक्षों की देख-रेख का संदेश नागरिकों को देते हैं। वे आज भी यह कार्य पूरे समर्पण से कर रहे हैं। परम्परानुसार आज भी उन्होंने अपना यह दायित्व निभाया और कहा कि वृक्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आज के दिन एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। श्री सोनी ने बताया कि इस दिन महिलाओं द्वारा सुख, शांति और समृद्धि के लिए माँ पार्वती के पूजन की परम्परा भी है। श्री सोनी ने हरियाली अमावस्या के दिन पीपल और तुलसी की पूजा, सौभाग्यवती स्त्रियों को चूड़ियाँ, सिंदूर, बिंदी आदि बाँटने और वृक्षों की परिक्रमा तथा प्रसाद चढ़ाने की परम्परा की भी जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.