मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर जिले के ग्राम बसा में हितग्राहियों से किया संवाद

Updated on 24-01-2022 04:52 PM
भोपाल । जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले के ग्राम बसा में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम बसा में 63 करोड़ 98 लाख 81 हजार की लागत से केसली और देवरी विकासखंड के 87 गाँव में नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया। उन्होंने 7 महिला स्व-सहायता समूह को 21 लाख रुपये के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवरी और केसली के 386 गाँव में 416 करोड़ 16 लाख रूपये से अधिक की लागत से नल-जल योजना बनाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरित किए। अध्यक्षता केंद्रीय खाद्य प्र-संस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने की। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएँ और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में नेताजी का महत्वपूर्ण योगदान है। नेताजी ने आजाद हिंद फौज के जरिए अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिला दी थी।  
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्यकम चला रहे हैं। पीएम सम्मान निधि योजना में किसानों को प्रत्येक वर्ष 2-2 हजार रूपये की तीन किश्त और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 2-2 हजार रूपये की दो किश्त, इस प्रकार 10 हजार रूपये की राशि किसानों को दी जा रही हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास से वंचित नहीं रहेगा। सभी को आवास उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में निःशुल्क कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना गया नहीं है। कोरोना का लेकर लापरवाही न बरतें। सभी लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवायें। मास्क लगाएँ और 60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक बूस्टर डोज जरूर लगवायें। 
 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में जिन घरों में एक से अधिक परिवार रह रहें हैं और सदस्य बढ़ने से घर छोटा पड़ता है, ऐसे परिवारों के लिए भू-आवासीय अधिकार योजना लागू की गई है। ऐसे परिवारों को निःशुल्क आवासीय भू-खण्ड उपलब्ध कराये जाएंगे और प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास निर्माण की राशि दी जाएगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। समूह की बहनें स्कूलों की यूनिफार्म तैयार करेंगी। उचित मूल्य की दुकान का संचालन और समर्थन मूल्य पर गेंहूँ, धान, चना आदि खरीदी का कार्य भी उन्हें दिया जाएगा। बच्चों के पोषण आहार का कार्य भी समूहों की महिलाओं को दिया गया है।  

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बसा ग्राम के भ्रमण के दौरान लोगों ने तुलसीपार में जलाशय बनाये जाने की बात रखी है। इससे 500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके अलावा कोलखंड में सिंचाई हेतु छोटे-छोटे तालाब बनाये जाने का सर्वें भी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम बसा में सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बसा ग्राम में भजन मण्डली के साथ नगड़िया बजाई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बसा ग्राम के भ्रमण के दौरान भजन मण्डली के साथ नगड़िया बजाई। नगड़िया की थाप पर लोग झूम उठे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम बसा और तुलसीपार की दो-दो महिला भजन मण्डली को 11-11 हजार रूपये की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भजन से मन को आनंद मिलता है।  

मुख्यमंत्री ने बसा ग्राम में स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी  का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाई जा रही सामग्री की प्रशंसा की।
  
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बसा ग्राम में बृजेश मर्सकोले के निवास पर किया भोजन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर जिले के केसली विकासखण्ड के सीमावर्ती जनजातीय बहुल ग्राम बसा में श्री बृजेश मर्सकोले के घर दोपहर का भोजन किया। मुख्यमंत्री के केंद्रीय खाद्य प्र-संस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने भी भोजन किया।

 मर्सकोले परिवार ने पूरे अपनत्व के साथ अतिथियों को भोजन कराया। मर्सकोले परिवार ने अपने घर आये मुख्यमंत्री श्री चौहान और अन्य अतिथियों को ज्वार और मक्के की रोटी, मुनगा के फूल की कढ़ी, चिरपोटा की चटनी, चना निगोना परोसा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोजन करने के बाद स्थानीय व्यंजनों के स्वाद और भोजन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बृजेश मर्सकोले परिवार को मुख्यमंत्री आवास आने का निमंत्रण दिया।   

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.