मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीरांगना रानी दुर्गावती की समाधि स्थल पर अर्पित किये श्रद्धा-सुमन

Updated on 25-06-2022 08:11 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के 458वें बलिदान दिवस पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती और उनके पुत्र वीर नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य और पराक्रम को नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्रकारों से संवाद के दौरान कहा कि रानी दुर्गावती ने अकबर की आधीनता स्वीकार नहीं की। वे पूरी वीरता से लड़ी और बलिदान हो गई। रानी, नारी सशक्तिकरण का अद्वितीय उदाहरण है। नारी स्वाभिमान का प्रतीक है। वे कुशल शासक थी, उन्होंने गुलामी कभी स्वीकार नहीं की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रानी दुर्गावती से हमें स्वाभिमान से जीने की प्रेरणा मिलती है। जनता की सेवा और अनेक विकास कार्य किये। रानी दुर्गावती ने जल-प्रबंधन में अद्वितीय कार्य कर जबलपुर में 52 तालाब और 64 तलैया का निर्माण करवाया। रानी की दूरदृष्टि से जल-प्रबंधन में अद्भुत कार्य हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रानी दुर्गावती के बाद जल-प्रबंधन पर सर्वाधिक ध्यान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर जिले में 75 अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जन-नायकों के सम्मान के लिये राज्य शासन के प्रयास, विकास की दौड़ में पीछे रह गये युवाओं को सुशासन, रोजगार और विकास से आगे बढ़ाकर सबको बराबरी में लाने की कोशिश, सामुदायिक वन प्रबंधन और ग्राम सभाओं द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण एवं बिक्री की जवाबदारी देने के निर्णय के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रानी दुर्गावती के समाधि स्थल के समीप आज प्रारंभ हुए त्रिवेणी महिला आजीविका संकुल समूह के संस्कारधानी दीदी कैफे में स्वल्पाहार किया। मुख्यमंत्री ने दीदी कैफे को महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पर किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीरांगना रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर बरगद का पौधा रोपा और वृक्षा-रोपण को पर्यावरण-संरक्षण के लिये आवश्यक बताया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाधि स्थल पर स्थित बड़ादेव की पूजा-अर्जना की और रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.