मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नमन किया

Updated on 24-01-2022 04:34 PM
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभाकक्ष में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का स्मरण करते हुए ट्वीट किया कि - “महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा' का नारा देकर प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्वतंत्रता के लिए एक नई ज्वाला प्रज्जवलित की। समर्थ, शिक्षित, समृद्ध भारत का निर्माण ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले राष्ट्र के वीर सपूत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर कोटिश: नमन।“

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस  भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। नेताजी का जन्म 23 जनवरी  1897 को ओडिसा के कटक में हुआ था। अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने  आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। देशवासी उन्हें  नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं।

 नेताजी ने 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हाल के सामने 'सुप्रीम कमाण्डर' के रूप में सेना को “ दिल्ली चलो” का नारा दिया और ब्रिटिश एवं कामनवेल्थ सेना से बर्मा सहित इंफाल और कोहिमा में एक साथ जमकर मोर्चा लिया। सुभाष चन्द्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को आज़ाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार बनायी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.