मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, बरगद और गूलर के पौधे रोपे

Updated on 09-07-2022 12:14 AM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में नीम, बरगद और गूलर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के सुपुत्र श्री कर्तिकेय सिंह ने भी पौध-रोपण किया। योग अनुसंधान परिषद के श्री सिकंदर अहमद, श्री सुनील सोनी, श्री निशांत शर्मा, डॉ. माहीन सिकंदर, श्री लीलेन्द्र मारण और श्री चेतन रावत पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ दूरदर्शन केन्द्र भोपाल के सहायक निदेशक डॉ. सतेन्द्र शरण तथा उनकी पत्नी डॉ. सुनीता शरण ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर पौध-रोपण किया। डॉ. सुनीता शरण, ऑल इंडिया रेडियो भोपाल की उद्घोषक और मंचीय कलाकार हैं। डॉ. शरण की पुत्री कुमारी सत्यांशी शरण और पुत्र श्री अनुराग शरण भी उपस्थित थे।

योग अनुसंधान परिषद विगत 30 वर्ष से भोपाल जिले में योग के प्रचार-प्रसार और प्राकृतिक चिकित्सा एवं एक्यूप्रेशर पद्धति से उपचार के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था प्रतिवर्ष अपने स्थापना दिवस 30 अप्रैल को 50 से अधिक पौधों का रोपण करती है। संस्था द्वारा पर्यावरण- संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।

पौधों का महत्व

बरगद का धार्मिक महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। इसी तरह एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को औषधि के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार गूलर कई रोगों के निदान में सहायक है। गूलर को पूजनीय वृक्ष भी माना गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
भोपाल: धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने आज भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को नकली कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की घोषणा की। इस अभियान…
 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
Advt.