मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर बलिदानी राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह की स्मृति में किया पौध-रोपण

Updated on 18-09-2022 09:49 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय समाज के गौरव, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर बलिदानी राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह जी के बलिदान दिवस पर उनकी स्मृति में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्यामला हिल्स भोपाल के स्मार्ट सिटी उद्यान में गुलमोहर, गूलर और बादाम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ कलाव्योम फाउंडेशन के श्री अशोक श्रीमाल, श्री खुजेमा मोटरवाला, श्री दीपक श्रीवास्तव और डॉ. शिवम पाटीदार पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को फाउंडेशन के सदस्यों ने श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की। कलाव्योम फाउंडेशन कला-संस्कृति, कौशल विकास और पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत है। फाउंडेशन स्थानीय उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ उनके लिए नई संभावनाएँ तलाशने और उभरती प्रतिभाओं को आर्थिक आधार प्रदान करने के लिए कार्य करती है।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह वृक्ष औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। गूलर के फल अंजीर की तरह होते हैं, यह भी आयुर्वेद की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बादाम एक मेवा है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.