मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, पीपल और करंज के पौधे लगाए

Updated on 11-05-2022 06:15 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में नीम, पीपल और करंज के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद मालू तथा उनके परिवार के साथ नीम का पौधा लगाया और श्री मालू की पुत्री सुश्री सुरभि के काव्य संग्रह "तुम प्रेम हो" पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एबीपी न्यूज के एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी के साथ करंज का और न्यू लक्ष्य सोशल एंड एनवायरमेंटल सोसायटी के कार्यकर्ताओं के साथ पीपल का पौधा रोपा।

पौध-रोपण में जन-अभियान परिषद से संबद्ध न्यू लक्ष्य सोसाइटी की सुश्री श्वेता श्रीवास्तव, सुश्री आरती आनंद, आर.एस. आनंद और सुश्री रीना जैन सम्मिलित हुई। सोसाइटी प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति जन-जागरूकता फैलाने, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण-संरक्षण और वृक्षा-रोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने में सक्रिय है। सदस्यों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पौध-रोपण कर पौधे के वृक्ष बनने तक संवेदनशीलता के साथ देखभाल की जाती है।

आज लगाया गया पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। करंज के पौधे का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.