मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवार के सदस्यों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ किया पौध-रोपण

Updated on 06-06-2022 07:39 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज अपने परिवार के सदस्यों, पर्यावरण प्रेमियों तथा समाज सेवियों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह तथा श्री कुणाल सिंह के साथ बरगद, पीपल और नीम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान तथा उनके परिवार के सदस्यों ने पर्यावरण प्रेमियों तथा समाज सेवियों के साथ नीम के 15, पीपल के 9, सप्तपर्णी के 9, कचनार के 8, करंज के 6, हरसिंगार के 5, बादाम के 3 तथा कदम्ब और आम के एक-एक पौधे लगाए। विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में पर्यावरण-संरक्षण व स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रही लगभग 20 संस्थाओं के साथ 63 पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीहोर की कक्षा एक की छात्रा जिनिका परमार के साथ पीपल का पौधा लगाया। वरिष्ठ नागरिक श्री चंद्रशेखरन सिंगापुर में जन्में अपने पोते के नाम पर पौध-रोपण के इच्छुक थे और वे अपने साथ आम का पौधा लेकर आए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री चंद्रशेखरन के साथ उनके नवजात पोते ओमश्री के नाम पर आम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहानने पत्रकार बंधुओं के साथ भी पौध-रोपण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.