मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और लाड़ली बिटिया के साथ किया पौध-रोपण

Updated on 29-11-2022 11:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में सारिका इंडिका, जंगल जलेबी और नीले गुलमोहर का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ ग्वालियर की "फिर एक प्रयास" संस्था के सर्वश्री उपेन्द्र शर्मा, अंकित शर्मा, प्रवीण श्रीवास और सुनील यादव ने पौध-रोपण किया। संस्था, जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित करने और उन्हें शिक्षा में सहयोग देने के लिए कार्य कर रही है। वर्ष 2013 से स्थापित संस्था अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ आए अटेंडर की भोजन व्यवस्था के लिए सक्रिय है। साथ ही ग्वालियर के कम्पू क्षेत्र में पुस्तकालय भी स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ तीन वर्षीय लाड़ली लक्ष्मी बेटी अक्षिता सिन्हा ने भी पौधा लगाया। अक्षिता की माता श्रीमती प्रेरणा सिन्हा और 8 वर्षीय भाई औजस पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ न्यूज-18 टी.वी. चेनल के श्री रजित कठिल और उनकी पत्नी श्रीमती नीलम ने अपनी भतीजी पंखुड़ी के प्रथम जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। न्यूज-18 के रिपोर्टर श्री जितेन्द्र शर्मा और श्री प्रकाश पाटिल भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.