मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी और केसिया का पौधा लगाया

Updated on 09-03-2022 10:04 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी और केसिया का पौधा लगाया। लोक जागर कला मंच भोपाल की श्री आर. अनुपमा संजीव, श्रीमती पुष्पलता शर्मा, श्री आर. संजीव गोपीनाथन तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुमित पचौरी ने भी पौध-रोपण किया।

लोक जागर कला मंच दो दशक से कला, संस्कृति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण- संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा हैं। मंच ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 2100 पौधे लगाए और 3 साल तक इनकी देखभाल की। साथ ही भोपाल में कलियासोत नदी के किनारे सघन वृक्षा-रोपण किया। मंच ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षा-रोपण के साथ ही बालिका डिजिटल शिक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। विदिशा जिले के तीन गाँवों में बालिकाओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन्हीं गाँवों में पिछले मानसून में 5 हजार पौधे लगाए। मंच सतत् रूप से स्वच्छ और हरित गाँवों के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है और किसानों के साथ जैविक खाद और खेती की तकनीक के लिए भी कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के पालन में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। आज लगाया गया सप्तपर्णी, एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.