मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरू पूर्णिमा पर पहुँचे करूणाधाम आश्रम

Updated on 14-07-2022 04:29 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरू पूर्णिमा पर नेहरू नगर स्थित करूणाधाम आश्रम जाकर गुरू पूर्णिमा पर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने आश्रम स्थित मंदिर में माथा टेक कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्रम के स्वामी श्री सुदेश शांडिल्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुरू हमारे जीवन को संवार देते हैं। हमारी प्राथमिकता यह होना चाहिए कि अपना जीवन सफल और सार्थक कैसे करें। गुरू हमें सही दिशा और जीवन का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने गुरू की महिमा से जुड़ा एक प्रसंग भी सुनाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरू पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएँ दी।

करूणाधाम आश्रम के स्वामी सुदेश शांडिल्य महाराज ने कहा कि जब हम गुरू के दर्शन करते हैं या पावन स्थल पर पहुँचते हैं तो आसपास का वातावरण सकारात्मक और ईश्वरमय होता है। स्वामी जी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पृथ्वी की रक्षा के विचार और प्रतिदिन पौधे लगाने के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लाखों लोग ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.