मुख्यमंत्री श्री चौहान रीवा में हितग्राही सम्मेलन में होंगे शामिल

Updated on 13-03-2022 06:10 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मार्च को रीवा जिले के सिरमौर में हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहाँ करीब सवा दो सौ करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे और विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और सिरमौर क्षेत्र के युवा उद्यमियों को हितलाभ वितरित करेंगे। लोकार्पित होने वाले विकास कार्यों में हाई स्कूल भवन, जल आवर्धन योजना के कार्य, सड़क और नल जल योजना के कार्य शामिल हैं। इनकी संयुक्त लागत 157 करोड़ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आईटीआई भवन और शासकीय डिग्री कॉलेज का भूमि-पूजन भी करेंगे। इसकी लागत 65 करोड़ रूपये है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 12 हितग्राहियों को 66 लाख रुपए प्रदान किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री आवास मिशन शहरी और स्व-सहायता समूह के सदस्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान लाड़ली लक्ष्मी योजना, किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, अंकुर अभियान और एक जिला-एक उत्पाद योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज में 10 लाख 40 हजार रूपये की राशि वितरित की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.