मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे औबेदुल्लाह खाँ हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ

Updated on 21-03-2022 05:31 PM

भोपाल भोपालवासी अगले एक सप्ताह तक देश की बेहतरीन 12 हॉकी टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साक्षी बनेंगे। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया सोमवार को मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में प्रातः 11:30 बजे प्रतिष्ठित औबेदुल्लाह ख़ाँ हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।

टूर्नामेंट को पुनः प्रारंभ करना सुखद अनुभव- खेल मंत्री

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित हैरिटेज हॉकी टूर्नामेंट को पुनः प्रारंभ कराना मेरे लिए सुखद अनुभव है। कोविड-19 के कारण खेल गतिविधियाँ बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के माध्यम से वापसी करने का मौका मिलेगा। वर्षों से यह टूर्नामेंट मध्यप्रदेश में सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट रहा है। सीमित संसाधनों और दृढ़ इच्छा शक्ति से हम इसे पुनः प्रारंभ कर पा रहे हैं।

निश्चित ही इस टूर्नामेंट से देश को भविष्य के चेम्पियन खिलाड़ी मिलेंगे। पहली बार वर्ष 1931 में औबेदुल्ला खॉ कप हॉकी टूर्नामेंट की शुरूआत हुई थी, तब इसका नाम अब्दुल्ला खां गोल्ड कप था। यह टूर्नामेंट अंतिम बार 2016 में औबेदुल्ला खां हैरिटेज हॉकी कप के नाम से आयोजित किया गया था, जिसमें भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की टीम चेम्पियन बनी थी। इससे पूर्व 2011 में एयर इंडिया की टीम चेम्पियन बनी।

विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे 11 लाख रूपये

टूर्नामेंट में 21 से 27 मार्च तक देश की बेहतरीन हॉकी टीमें इंडियन ऑयल, भारतीय रेलवे, पंजाब एंड सिंध बैंक, आर्मी एकादश, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, सीएनजी, जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज़ चैन्नई, पंजाब पुलिस, इंडियन नेवी, आर्मी ग्रीन, सेंट्रल सेक्रेटेरियट और मध्यप्रदेश हॉकी एसोसिएशन शामिल हो रही हैं। सभी टीमें 11 लाख रूपये की पुरस्कार राशि के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट के उप विजेता को सात लाख रूपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन लाख रूपये तथा चौथे स्थान पर आने वाली टीम को डेढ़ लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। व्यक्तिगत पुरस्कार की श्रेणी में प्लेयर ऑफ़ मैच को 5 हज़ार रूपये की राशि प्रति मैच प्रदान की जाएगी। सेमीफ़ाइनल, फाइनल एवं एक हार्ड लाइन मैच के प्लेयर ऑफ़ मैच को 10 हज़ार रूपये प्रति मैच दिए जाएँगे। इसके  अतिरिक्त प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डीप डिफ़ेंडर, बेस्ट मिडफ़ील्डर, बेस्ट फारवर्ड को 10 हज़ार रूपये प्रति खिलाड़ी नगद पुरस्कार  दिया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग सभी टीमों के आवास, भोजन और स्थानीय यातायात की व्यवस्था करेगा।

मध्य प्रदेश राज्य हॉकी अकादमी की टीम

लव कुमार कनौजिया (कप्तान), हेमंत धनराज सिंह (गोलकीपर), अमन खान (गोलकीपर), तेलाम प्रियाबरता, सौरभ पशीने, काशिफ़ खान, सुंदरम सिंह राजावत, अनिल, सद्दाम अहमद, कोनन दाद, हिमांशु सैनिक, रजत, दीपक शर्मा, हैदर अली, श्रेय दुबे, अली अहमद, मुदस्सर क़ुरैशी, तौगंनाजाम इंगालेमबा लुवांग शामिल हैं। टीम के मुख्य प्रशिक्षक  समीर दाद, सहायक प्रशिक्षक  लोकेंद्र शर्मा और मैनेजर डॉ. हबीब हसन हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.