मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे सदगुरू श्री वासुदेव जग्गी का स्वागत

Updated on 08-06-2022 07:06 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में सदगुरू श्री वासुदेव जग्गी के आगमन पर उनके और उनकी बाइक यात्रा दल के सदस्यों के स्वागत, लाल परेड ग्राउंड में होने वाले संबोधन और ईशा फाउंडेशन द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदगुरू श्री वासुदेव जग्गी मालथौन जिला सागर से होते हुए 9 जून की शाम को भोपाल पहुँचेंगे। यहाँ लाल परेड ग्राउंड में शाम 6 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। ईशा बैंड, कोयंबटूर द्वारा नृत्य और गायन की प्रस्तुति होगी। सेव स्वॉइल थीम पर वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश में धरती बचाने, मिट्टी बचाने और वृक्षा-रोपण से जन-जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी देश और पूरी दुनिया इस महत्वपूर्ण अभियान में सदगुरू जी के साथ खड़ी है। मध्यप्रदेश में भी जन-भागीदारी से पर्यावरण-संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के लिए बैठक व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों पर चर्चा हुई। बताया गया कि लाल परेड ग्राउंड में कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, एनसीसी, एनएसएस, जन-अभियान परिषद के सदस्य, पर्यावरण प्रेमी और स्वैच्छिक संगठनों के सदस्य शामिल रहेंगे।

ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर के प्रमुख सदगुरू श्री वासुदेव जग्गी, मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ 10 जून को पौध-रोपण करेंगे। उनकी यात्रा सीहोर से महेश्वर होते हुए महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। सदगुरू मिट्टी के क्षरण को रोकते हुए उसका मौलिक स्वरूप बनाए रखने का आहवान करने के लिए बाइक यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने 2 दर्जन से अधिक देश में करीब 30 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने का संकल्प लिया है। लंदन से शुरू हुई उनकी इस 100 दिन की यात्रा का समापन 21 जून को होगा।

मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउस्‍कर, भोपाल कमिश्नर श्री गुलशन बामरा, कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया, ईशा फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.