मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जंबूरी मैदान में 22 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारियाँ देखी

Updated on 21-04-2022 01:48 AM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम भेल क्षेत्र के जंबूरी मैदान पहुँचकर आगामी 22 अप्रैल को वन समितियों के सम्मेलन के कार्यक्रम की तैयारियाँ देखी। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित अनेक जन-प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के वनवासियों को तेंदूपत्ता बोनस का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंधों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी व्यवस्थाएँ 21 अप्रैल दोपहर तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री मकरंद देउस्कर, कमिश्नर भोपाल श्री गुलशन बामरा, प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री हितानंद शर्मा, सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा और श्री सुमित पचौरी ने भी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.