मुख्यमंत्री श्री चौहान का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को संदेश

Updated on 21-06-2022 08:31 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की प्राचीन विधा योग को पूरी दुनिया में स्थापित किया है। योग दुनिया में स्थापित होकर आज पूरे विश्व को निरोग करने का भी काम कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया के लगभग हर देश में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जारी संदेश में प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि “शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम्” अर्थात् शरीर सब धर्मों का पालन करने का माध्यम है। हमें कोई भी काम करना हो, उसके लिए शरीर की आवश्यकता होती है। स्वस्थ शरीर के साथ, मन भी ऊर्जा, आनंद और प्रसन्नता से भरा होना चाहिए, तभी हम कोई काम ठीक से संपादित या क्रियान्वित कर सकते हैं। योग शरीर को स्वस्थ, मन को नियंत्रित, अनुशासित और प्रसन्न रखता है। यह बुद्धि को प्रखर करता है और हमको परमात्मा से भी जोड़ता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योग के आठ अंग क्रमश: यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा और समाधि हैं। यम, नियम से तात्पर्य है संयमित जीवन और खान-पान। आसनों के माध्यम से हम अपने शरीर को लचीला और स्वस्थ रखते हैं। प्राणायाम श्वास की प्रक्रिया है, जो हमारे फेफड़ों को मजबूत करती है, यह मन को भी नियंत्रित करती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं स्वयं प्रतिदिन 18 घंटे काम करता हूँ, संयमित आहार लेता हूँ, जीवन को नियमित रखने की कोशिश करता हूँ। साथ ही प्रतिदिन आसन, प्राणायाम और ध्यान करता हूँ। परिणामस्वरूप मुझे 18 घंटे काम करने में कभी कोई समस्या नहीं होती। मैं सकारात्मक ऊर्जा से लगातार भरा रहता हूँ। योग के माध्यम से हम सभी सकारात्मक रह सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड काल में जब मुझे कोविड हुआ तो मैंने आसन और प्राणायाम जारी रखा, जिससे मुझ पर कोविड का अधिक प्रभाव नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यदि शरीर स्वस्थ हो तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वयं रोगों से मुकाबला कर लेती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ही नहीं बल्कि प्रति-दिन योग और प्राणायाम करें और शरीर को स्वस्थ बनाएँ। हमारा शरीर अनंत शक्तियों का भंडार है, इसके माध्यम से हम कई बड़े काम कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संदेश में प्रदेश के बच्चों और युवाओं से कहा कि वे प्रति-दिन योग, प्राणायाम और ध्यान करेंगे तो बुद्धि भी प्रखर होगी। साथ ही बेहतर तरीके से अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित कर पाएंगे तथा जीवन में निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य की क्षमता भी विकसित होगी। आइये हम प्रतिदिन योग करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योग के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर सक्रिय रहने के लिए पतंजलि योगपीठ जैसी संस्थाओं को धन्यवाद दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.