
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज शनिवार को रतलाम, देवास और सीहोर में चुनाव प्रचार में रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज सुबह 10.30 बजे रतलाम में महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.35 बजे देवास में महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।
चौहान शाम 4.55 बजे सीहोर जिले के रेहटी में जनसभा करने के पश्चात शाम 7.15 बजे नसरूल्लागंज में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। चौहान रात्रि 10 बजे नसरूल्लागंज से भोपाल के लिए रवाना होंगे।