मुख्यमंत्री आज करेंगे जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से संवाद

Updated on 04-02-2022 05:51 PM

 भोपाल   प्रदेश के जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वर्चुअल संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री यह संवाद मध् प्रदेश में 46 लाख 11 हजार ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने की उपलब्धि पर करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे हाल में आयोजित किया जाएगा। संवाद के लिए उन 16 जिलों के एक-एक ग्राम को चुना गया है, जिनमें जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री पूछेंगे कि घर पर पानी आने से ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी में क्या बदलाव आया है। प्रदेश में चार हजार 44 ग्रामों में हर घर पानी पहुंचाया जा चुका है। प्रदेश में उद्यानिकी विभाग की वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना किसानों के सुझाव लेकर बनाई जाएगी। इसके लिए संभाग स्तर पर बैठकें होंगी। इसके आधार पर विभाग प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार करेगा।

यह निर्णय गुरुवार को मंत्रालय में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान लिया गया। विभागीय मंत्री भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की कार्ययोजना किसानों से सुझाव लेकर बनाई जाए। वे भी संभाग स्तर पर होने वाली बैठकों में शामिल रहेंगे। जिला स्तर पर एक नर्सरी को माली प्रशिक्षण केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां इच्छुक युवाओं और व्यक्तियों को माली कार्य का तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।मुख्यमंत्री भोपाल जिले के बिलखिरिया, सीहोर के सतपिपलिया, देवास के बरखेड़ा कायम, सागर के चकेरी, पन्ना के रायनगर, जबलपुर के नीमखेड़ा, मंडला के भंवरदा, सिवनी के मुनगापार, रीवा के जुड़मुनियां मुरली, नीमच के उम्मेदपुरा, अशोकनगर के सेहराई, छिंदवाड़ा के मऊ, अनूपपुर के हर्राटोला, उज्जौन के रणायरापीर, दमोह के सिमरीशुक्ला और निवाड़ी जिले के बवई ग्राम के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.