पानी के लिए रूका मुख्यमंत्री का काफिला

Updated on 19-05-2022 05:22 PM

भोपाल राजधानी भोपाल के कई इलाकों में पानी इतना मटमैला रहा है कि वह पीने लायक ही नहीं है। इस कारण लोग खरीदकर पानी पी रहे हैं। दूसरी ओर कुछ जगह प्रेशर की समस्या भी बनी हुई है। कुछ इलाकों में पानी नहीं आने की शिकायतें लोग कर रहे हैं। नेहरू नगर स्थित न्यू शबरी नगर तिराहे पर कुछ लोग हाथों में बर्तन लेकर खड़े थे। तभी वहां से गुजर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिला रूकवाया और लोगों से बात की। उन्होंने मौके से ही नगर निगम कमिश्नर से मोबाइल पर बात की और सप्लाई व्यवस्था सुधारने को कहा।


राजधानी के अनेक इलाकों में बीते तकरीबन एक हफ्ते से पानी की समस्या को लेकर लोग जूझ रहे हैं। पहले तो कोलार पाइपलाइन में सुधार को लेकर लगभग आधे शहर में तीन दिन तक पानी सप्लाई बाधित रही। जैसे-तैसे पाइपलाइन बदलने के बाद नगर निगम में पानी की सप्लाई शुरू की तो मटमैले पानी की समस्या शुरू हो गई। कई इलाकों में इस कदर मटमैला पानी रहा है कि वह इस्तेमाल के लायक ही नहीं। वहीं कई जगहों पर कम प्रेशर से पानी सप्लाई हो रहा है। इस वजह से लोग परेशान हैं और नगर निगम के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।


नलों से मटमैला पानी रहा
शहर के 60 प्रतिशत हिस्से में नगर निगम 12 से 15 मई तक कोलार पाइप लाइन से पानी सप्लाई नहीं कर पाया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह की फटकार और कांग्रेसियों के बाद सप्लाई शुरू तो हुई, लेकिन परेशानी पूरी तरह से दूर नहीं हो पाई है। पिछले 3 दिन से नलों से मटमैला पानी रहा है। कई इलाकों में पानी पीना तो दूर घरेलू इस्तेमाल के लायक भी नहीं है। मंगलवार को भी यह समस्या बरकरार रही। रहवासी रवि उपाध्याय ने बताया, छह दिन बाद 17 मई को पानी की सप्लाई हुई, लेकिन वह मटमैला ही आया। आज नल सूखे हैं। निगम की ओर से सप्लाई करने या नहीं करने के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली। गर्मी में पानी की किल्लत हो गई है। संदीप साहू ने बताया, निशातपुरा, बैरसिया रोड एरिये में पानी की किल्लत है।


कमलनाथ ने सरकार को घेरा
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजधानी में बिगड़ी जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा- मध्यप्रदेश की 17 वर्ष की भाजपा सरकार में आज भी लोगों को इस भीषण गर्मी में ना पीने का पानी मिल पा रहा है, ना बिजली मिल पा रही है, ना रोजगार मिल पा रहा है, ना किसानों को न्याय मिल पा रहा है, ना बहन-बेटियों को सम्मान सुरक्षा मिल पा रही है।


एक-दो दिन में पूरी तरह से दूर होगी समस्या
मटमैले पानी की सप्लाई को लेकर निगम के अफसरों का दावा है कि एक-दो दिन में समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी। कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने बताया, नई कोलार लाइन के जरिए अब टंकियां जल्दी भर रही है। इससे प्रेशर की समस्या दूर होगी। जलप्रदाय व्यवस्था की मानीटरिंग की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.