चलती ट्रेन में हुआ बच्चे का जन्म, देवदूत बनकर पहुंचे RPF के जवान

Updated on 18-09-2022 05:06 PM
सतना रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के बर्थ पर एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। इसकी जानकारी परिजनों ने टीटीई को दी।

ट्रेन में कोई डॉक्टर न मिलने पर एक महिला से मदद ली गई। महिला ने सुरक्षित डिलीवरी कराई। मां और नवजात बच्ची को आरपीएफ सतना स्टेशन पर जच्चा बच्चा और उनके परिवार को सकुशल उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानें पूरा मामला
दरअसल नाजनीन परवीन पति मो सनोवर उम्र लगभग 28 साल पति निवासी आमवा नवादा गया बिहार प्रदेश कि रहने वाली है पति मुम्बई में नौकरी करते है, महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथा 18610 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस कोच S7 में बैठकर वापस गांव जा रही थी। ट्रेन सतना के प्लेटफार्म 3 में रुकी तो स्टेशन में तैनात आरपीएफ के जवानों को पैसेंजरों के माध्यम से जानकारी लगी की महिला की डिलेवरी हो गई है, जवानों ने तत्काल आरपीएफ प्रभारी को जानकारी दी।

आरपीएफ के जवानों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
प्रभारी महिला कांस्टेबिल के साथ पहुंचकर रेलवे डाक्टरो को बुलवाकर महिला को दिखवाया फिर यात्री व कुलियों व जवानों की मदद से महिला को ट्रेन से उतारकर एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है, महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ्य है। दंपत्ति की यह तीसरी संतान है।

कमलापति रेलवे स्टेशन में बच्चे का हुआ था जन्म
दूसरी घटना शुक्रवार राजधानी भोपाल की है, जहां वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर एक महिला पैसेंजर ने बच्चे को जन्म दिया। यह महिला अपने पति और 2 बच्चों के साथ इटारसी स्टेशन से जीटी एक्सप्रेस से राजस्थान के धौलपुर जा रही थी। इसी इसी दौरान उसे पेन दर्द होने लगा। पति ने उसे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर उतार लिया। दर्द होने के कारण रेलवे के प्लेटफार्म पर ही तड़पने लगी। पति लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे मोबाइल में, आखिरकार महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जानकारी लगते ही महिला की मदद के लिए कुली वहां स्ट्रेचर लेकर पहुंचे। उन्होंने स्ट्रेचर पर महिला और उसके बच्चे को उसी हालत में लिटा लिया। उसके बाद वे उसे रेलवे प्लेटफार्म के बाहर ले गए। यहां से जीआरपी और आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मी की मदद से भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां महिला और बच्चे की हालत ठीक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.