जिला प्रशासन की सजगता से रूका बाल विवाह

Updated on 05-05-2022 06:45 PM

गुना अक्षय तृतीया अन्य विवाह समारोह में बाल विवाह रोकने हेतु कलेक्टर गुना फ्रेंक नोबल . द्वारा बाल विवाह रोकने हेतु विकासखण्ड स्तर पर तहसीलदार की अध्यक्षता में एवं शहरी क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया गया है। उक्त समिति में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी आईसीडीएस, बीआरसीबीएमओ एवं समिति में थाना प्रभारी शामिल है।

कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि जिले मे कोई बाल विवाह हो, इस हेतु दलों द्वारा नियमित भम्रण किया जावे तथा ग्राम स्तर के अमले को सक्रिय किया जावे। बाल विवाह रोकने हेतु पुलिस का भी सहयोग लिया जावे साथ ही विवाह समारोह आयोजित करने वाले आयोजकों से अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा इस आशय का शपथ पत्र लिया जावे की सामूहिक विवाह समारोह से कोई भी बालक जिसकी आयु 21 वर्ष से कम है तथा बालिका की आयु 18 वर्ष से कम है, उस जोडे़ को शामिल किया जावे। आयोजक बालक-बालिकाओं के आयु संबंधी प्रमाण पत्र लेना सुनिश्चित करें। यदि समारोह में बाल विवाह पाया जाता है तो आयोजकों पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

 इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी गुना वीरेन्द्र सिंह बघेल के निर्देश पर ग्राम पंचायत धनबाड़ी के ग्राम इकोदिया के कॉलोनी मोहल्ले में छोटू उर्फ रूपनारायण पिता रमेश सहरिया के यहां हो रहे बाल विवाह को प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर ही तत्काल रुकवाया गया। साथ ही माता-पिता के कथन लिए गए एवं पंचनामा तैयार कर सभी को समझाइश दी गई। जिस पर माता-पिता द्वारा सहमति दी गयी। उन्होंने सहमति देते हुए बताया कि जब तक उनके बेटे की आयु 21 वर्ष पूर्णं नही हो जाती तब तक वह उसका विवाह नही करेंगे। दस्तावेजों में भी बालक की उम्र 21 वर्ष से कम पायी गयी। जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह रुकवाया गया। उक् कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार, पटवारी, कोटवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, सहायिका आदि उपस्थित रहे।

इसी प्रकार बाल विवाह के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए रूप नारायण जिसकी बारात आज ग्राम सुनाज बीरो तहसील कोलारस जिला शिवपुरी जा रही थी, को भी बाल विवाह की सूचना पर मौके पर ही रोक गया एवं आवश्यक कार्यवाही की गयी। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा बाल विवाह कराने का प्रयास किया गया तो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। जिसमे आयोजकों पर 2 वर्ष की सजा एवं एक लाख रूपये दण्ड का प्रावधान है।

कलेक्टर फ्रेंक नोबल . द्वारा जिलेवासियों से पुन: अपील की गई की बाल विवाह करें। बच्चों को पढा़यें-लिखायें, सक्षम बनायें तथा कानूनी उम्र प्राप्त करने के पश्चात ही विवाह करायें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.