बच्चों को स्किल के अनुरूप देना होगी शिक्षा : श्री भरत बैरागी

Updated on 20-11-2022 04:14 PM

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, मध्यप्रदेश के चेयरमेन श्री भरत बैरागी ने कहा है कि कॉउंसिल ऑफ बोर्डस ऑफ एज्यूकेशन (कोबसे) की तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में हुई चर्चाओं का निश्चित ही शिक्षा जगत को लाभ होगा। साथ ही शिक्षा की दृष्टि से भारत में बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों में एक योग्यता होती है और हम उस योग्यता को कहाँ जोड़ पा रहे हैं, हम उनको क्या शिक्षा दे रहे हैं, यह देखना बहुत जरूरी है। बच्चों की रूचि के अनुसार ही शिक्षा देना चाहिए और उसके अनुरूप ही शिक्षा नीति होना चाहिए। बच्चों के पास अपनी विधा हो, एक कौशल हो, यह सब शिक्षा से ही आयेगा। नई शिक्षा में आमूलचूल बदलाव कर हम बच्चे को एक योग्य नागरिक बनाये, जिससे भारत में एक समरसता का भाव होगा और वह समाज को पोषक करेगा। श्री बैरागी ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में आये भारत वर्ष के 32 राज्यों के अधिकारियों द्वारा शिक्षा नीति पर की किये गये मंथन से निकला अमृत स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्रक्रिया सुधारने का काम करेगा।

श्री भरत कॉन्फ्रेन्स के समापन-सत्र को संबोधित कर रहे थे। कॉन्फ्रेंस में फोटो पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

कॉन्फ्रेंस की चर्चा और निर्णयों को शीघ्र मूर्तरूप दिया जायेगा

कोबसे की प्रेसीडेन्ट एवं नागालेण्ड एज्यूकेशन बोर्ड की चेयरमेन श्रीमती असानो सिकोसे ने कहा कि 51वीं वार्षिक कॉन्फ्रेन्स में जो चर्चा और निर्णय हुए हैं, उनको शीघ्र ही मूर्तरूप दिया जायेगा। महासचिव श्री एम. सी. शर्मा ने कहा कि शिक्षा नीति पर हुई ऑनलाइन और ऑफलाइन चर्चा के निष्कर्ष को शीघ्र ही सभी ओपन बोर्ड को अपने राज्यों में आगामी कार्यवाही के लिए भेजा जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.