हमीदिया में नहीं हो पा रहे बच्चों के काक्लियर इंप्लांट

Updated on 04-03-2022 05:31 PM

भोपाल राजधानी के हमीदिया अस्पताल में नाक-कान एवं गला विभाग 3 विशेषज्ञ होने के बाद भी  श्रवण बाधित लोग परेशान है, क्योंकि उनका यहां इलाज नहीं हो पा रहा है। यहां पर काक्लियर इंप्लांट के लिए आने वाले श्रवण बाधित बच्चों को परेशान होना पड रहा है। इन बच्चों को काक्लियर इंप्लांट नहीं लगाया जा रहा है। इसका कारण स्पीच थैरेपिस्ट के पद पर नियमित कर्मचारी का नहीं होना है। संविदा थैरेपिस्ट से ही कई सालों से काम चलाया जा रहा है। कई साल तक तो कोई स्पीच थैरेपिस्ट ही हमीदिया में नहीं रहा।

इसके बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने आपत्ति की तो संविदा आधार पर थैरेपिस्ट की नियुक्ति तो कर ली गई, लेकिन कई सुविधाएं इसलिए शुरू नहीं की जा सकी कि अगर थैरेपिस्ट बीच में अचानक चला गया तो काम बंद हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, कई बच्चों के कान के मध्य भाग में मौजूद काक्लिया के खराब होने की वजह से उन्हें सुनाई नहीं देता है। इसका इलाज काक्लियर इप्लांट लगाना है। इसमें कान के ऊपर मस्तिष्क में एक डिवाइस लगाई जाती है। उससे एक तार जोड़कर कान के मध्य भाग तक पहुंचाया जाता है।

 जिससे मस्तिष्क को संकेत मिलने लगते हैं और बच्चों को सुनाई देने लगता है। निजी अस्पतालों में काक्लियर इंप्लांट्स लगाने का खर्च 8 लाख रुपए तक है। हमीदिया में इसका इलाज कराने पर मरीज को अधिक से अधिक डेढ़ लाख रुपए ही खर्च करने पड़ेंगे क्योंकि डिवाइस के अलावा अन्य खर्च यहां पर नहीं लगेंगे। अस्पताल के नाक कान एवं गला रोग विभाग में इसकी सर्जरी के लिए सभी उपकरण मौजूद हैं। पिछले साल अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप भी गया है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन की छोटी सी उदासीनता की वजह से लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत इसका इलाज निजी अस्पतालों में कराने के लिए सरकार हर बच्चे पर करीब आठ लाख रुपए खर्च कर रही है। हमीदिया अस्पताल में यह सुविधा शुरू हो जाए तो सरकार की यह राशि बचेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.