चीनी कंपनी ने श्रमिकों को काम से निकाला

Updated on 21-06-2020 04:02 AM
करीब 72 श्रमिकों को बताया कोरोना संक्रमित 
भोपाल। प्रदेश के भरवेली मॉयल (मैगनीज ओर इंडिया लि.) बालाघाट में अंडरग्राउंड माइनिंग का कार्य कर रही चीन की कंपनी सीसी 3, 4 ने भारतीय मजदूरों को काम से निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 72 भारतीय मजदूरों को कोरोना संक्रमित बताकर निकाल दिया।मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने लॉकडाउन में भी काम बंद नहीं रखा। चीनी कंपनी के अधिकारी कहते हैं कि भारत में कोरोना संक्रमण है और सभी इंडियन संक्रमित हैं। इस कारण वे उनसे काम नहीं करा सकते। ये आरोप चीनी कंपनी में कोरोना संक्रमण के पहले तक मजदूरी का कार्य कर रहे मजदूरों ने लगाए हैं। मजदूरों ने बताया कि 25 मार्च से देश में लागू किए लॉकडाउन में भी चीनी कंपनी ने काम बंद नहीं किया। इस दौरान सिर्फ भारतीय मजदूरों को ही काम से निकाला गया। ज्ञात हो कि मॉयल भारत सरकार की लघु रत्न कंपनी है। यह मैगनीज खनन करती है। कंपनी के मैगनीज खनन कार्य में चीनी कंपनी भी कार्यरत है। मजदूरों ने बताया की काम बंद कराने के बाद कंपनी की शिकायत मॉयल प्रबंधन और कलेक्टर से भी की गई थी। इसके बाद कंपनी द्वारा उन्हें एडवांस के रूप में 10 हजार रुपये देना तय हुआ था लेकिन जब एडवांस देने की बारी आई तो सिर्फ पांच हजार रुपये ही दिए जा रहे थे जिसे मजदूरों ने लेने से मना कर दिया। मजदूरों ने बताया चीनी कंपनी ने 72 मजदूरों को काम से निकाल दिया है लेकिन उन्हें अब तक ये जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर उन्हें काम से क्यों निकाला गया है। निकाले गए मजदूरों को एक अन्य कंपनी में काम का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर भरोसा नहीं होने से उन्होंने खारिज कर दिया। इस संबंध में बालाघाट के भरवेली के मॉयल प्रबंधक उम्मेद सिंह भाटी ने कहा कि चीन की कंपनी ने कांट्रैक्ट के आधार पर मजदूरों को काम पर रखा है। लॉकडाउन के बाद से ही कंपनी में काम बंद था। एक सप्ताह हुआ है, जब कंपनी ने दोबारा से काम शुरू किया है। वहीं मजदूरों द्वारा आवेदन करने पर उन्हें एडवांस के रूप में पांच-पांच हजार की राशि दी गई है। साथ ही एक अन्य कंपनी में मजदूरों को काम दिलाया गया है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.