मुरैना के तीन गांवों में हैजा, आधा सैकड़ा बच्चे बीमार

Updated on 12-05-2022 07:14 PM

 भोपाल प्रदेश के मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील के तीन गांव में करीब आधा सैकडा बच्चा बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद गुरुवार को  ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे। आज सुबह 18 बच्चों को अस्पताल लाया गया है। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं तीन बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उनको जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।  हालांकि तीन गांवों में हैजा फैलने की सूचना के बाद प्रशासन स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है।

 विभाग इन गांवों में अपनी डॉक्टरों की टीम भेजने की तैयारी कर रहा है। जिससे इन गांवों में हैजा फैलने से रोका जा सके।जानकारी के अनुसार हुआपुरा, दंते पुरा तथा चौक पुरा में अज्ञात कारणों के चलते मल्लाह जाति के 40 से 50 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। सभी बच्चे उल्टी और दस्त से पीड़ित है। जिसमें से 18 बच्चे अभी तक सिविल अस्पताल लाए गए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। तीन बच्चों की ज्यादा हालात खराब होने पर उन्हें को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

वहीं अन्य बच्चों को भी ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में लाया जा रहा है। एक साथ इतनी तादात में बच्चों के बीमार होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों के लिए रवाना हो गई। जहां बच्चों के बीमार होने के कारण का पता लगाया जाएगा। डॉ शरद शर्मा ने बताया गया है कि बच्चों का उपचार किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों कर लिए रवाना हो चुकी है। जहाँ खाने और पानी के सेम्पल लिए जा रहे है। बीमार बच्चों को गांव में भी दवाई दी जा रही है। बीमार होने की वजह गर्मी भी हो सकती है और फ़ूड पॉयजनिग भी। जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.